Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ेगी आस्था, निगम ने कसी कमर महापौर प्रीति...

जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ेगी आस्था, निगम ने कसी कमर महापौर प्रीति सूरी ने प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण, स्वच्छता, रोशनी और सुगम आवागमन के दिए निर्देश

खबर डिजिटल कटनी, –3 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर के प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

गुरुवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पर्व से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।

महापौर ने सत्यनारायण मंदिर, श्री गोविंद देव मंदिर और श्री महालक्ष्मी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसरों में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गड्ढे भरने और मार्ग दुरुस्त करने के दिये निर्देश जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए महापौर ने मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा पर्व से पहले आवागमन वाले मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।

मंदिरों के आसपास रहेगी विशेष सफाईमहापौर ने मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण नियमित सफाई के साथ अतिरिक्त सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। रोशनी और यातायात पर विशेष नजररात्रि में होने वाले धार्मिक आयोजनों को देखते हुए मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए। वहीं, भीड़ के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए अतिक्रमण दस्ते को मंदिरों के आसपास सक्रिय रहने और अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।महापौर ने अधिकारियों से कहा कि

सिर्फ निरीक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण करें।

पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

श्रद्धालुओं को मिले सुविधाजनक माहौलमहापौर प्रीति सूरी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शहरवासियों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। नगर निगम का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने, दर्शन करने और वापस लौटने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जन्माष्टमी का पर्व

श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, मोना करेरा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट