Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशग्वालियरDatia News: दतिया बीजेपी को पोस्टरों से नरोत्तम मिश्रा गायब... सियासत में...

Datia News: दतिया बीजेपी को पोस्टरों से नरोत्तम मिश्रा गायब… सियासत में दिखाई दिया बड़ा बदलाव

दतिया/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा की वरधुवां ग्राम पंचायत में 5 सितंबर को आयोजित होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का एक बैनर इन दिनों सियासी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जन्माष्टमी के मौके पर होने वाले इस आयोजन के पोस्टर में भाजपा के कई प्रमुख नेताओं की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, लेकिन पूर्व गृहमंत्री और दतिया के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा की फोटो नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं, बैनर पर उनके नाम का भी उल्लेख नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं। ऐसे में पार्टी के ही एक कार्यक्रम के प्रचार बैनर से दतिया के वरिष्ठ नेता की तस्वीर और नाम का नदारद होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

पोस्टर में कई बड़े नेताओं को मिली जगह
बैनर में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। वहीं दतिया विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, विशुन सिंह यादव सहित स्थानीय नेताओं को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। लेकिन डॉ. नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर और नाम दोनों का न होना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Exclusive News: हनी ट्रैप के जाल में फंसे कई बीजेपी नेता… दिल्ली से भोपाल तक कई नेताओें के नाम

चूक या कोई सियासी संकेत?
पोस्टर सामने आने के बाद दतिया के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी इसे लेकर कानाफूसी का दौर तेज है। सवाल उठ रहा है कि वरिष्ठ नेता की तस्वीर पोस्टर में नहीं लगाया जाना महज एक चूक है या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है?

आयोजकों ने साधा मौन
इस मामले में आयोजकों की ओर से तस्वीर या नाम शामिल नहीं किए जाने को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। ऐसे में पोस्टर को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब आयोजक ही बेहतर तरीके से दे सकते हैं। फिलहाल जन्माष्टमी के इस आयोजन का बैनर दतिया विधानसभा की स्थानीय राजनीति में चर्चा का नया मुद्दा जरूर बन गया है।

CM Mohan: जेल में बंद कैदियों को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान… जन्माष्टमी पर मिला तोहफा

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट