खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी /निवार –– ग्राम सचिव के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, ग्राम टेढ़ी में ग्राम सचिव के साथ आरोपी द्वारा गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में निवार चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस ने 5 सितंबर 2026 को ग्राम टेढ़ी निवासी रंजीत लुनिया (36) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, निवार चौकी प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी एवं आरक्षक अरविंद की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
सचिव से गाली-गलौज करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेलग्राम टेढ़ी में सरकारी कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का मामला, निवार पुलिस की कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
