भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने तीखा पलटवार किया था। जिसमें उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुराने बयान से ‘घंटा’ शब्द का उपयोग किया। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने की सोशल मीडिया पोस्ट
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा शिवपुरी ने कहा कि नायक रागिनी जी ने बिल्कुल सही कहा राहुल गांधी के आने से बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि फायदा तो तब होता है, जब सामने वाले के पास कुछ हो, और उससे लिया जा सके। इंदौर में महापौर, विधायक, सांसद सब भाजपा के पास है। कांग्रेस के पास क्या है?? शायद वही जो आपने कहा… आप कांग्रेस की संपत्ति कांग्रेस के पास ही रखिये, और राहुल गांधी के नाम पर कांग्रेसियों को दिखाते रहिये।
राहुल गांधी की यात्रा से पहले फिर गूंजा ‘घंटानाद’… अबकी बार कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक की बारी
घंटानाद एक बार फिर नए मोड़ पर
राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले मध्यप्रदेश की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस नेता रागिनी नायक के बीच जुबानी तकरार ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद ‘घंटानाद’ एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
दतिया में लगे पोस्टर से नरोत्तम मिश्रा की फोटो गायब, इन नेताओं को मिली जगह, सियासी हलचल तेज
