Wednesday, November 4, 2026
HomeभारतExclusive News: राहुल गांधी की नई टीम की कवायद तेज.. 25 नेताओं...

Exclusive News: राहुल गांधी की नई टीम की कवायद तेज.. 25 नेताओं के इंटरव्यू, मध्यप्रदेश के 3 नेता शामिल

प्रियंका गांधी की भी महत्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ कांग्रेस में 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से तेज होती नजर आ रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी नई टीम तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने आज करीब 25 नेताओं के इंटरव्यू लिए। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

नए चेहरों की तलाश जारी
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी पार्टी के संगठन में नई जिम्मेदारियों के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष से लेकर पार्टी सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नए नेताओं को मौका देने को लेकर मंथन चल रहा है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में राहुल गांधी की भूमिका मुख्य चयनकर्ता की बताई जा रही है।

2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अभी से 2029 के चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखकर अपनी टीम तैयार करने में जुटे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में अभी ढाई साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने संगठन को लंबे समय के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इंदौर की सियासत में नए समीकरणों की सुगबुगाहट… एक जनप्रतिनिधि ने समर्थकों को मैदान में उतारा

राहुल गांधी को आया गुस्सा
दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी का फोकस फिलहाल उत्तर प्रदेश की बजाय 2029 के व्यापक चुनावी मिशन पर ज्यादा नजर आ रहा है। इंटरव्यू के दौरान कुछ मौकों पर राहुल गांधी के नाराज होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सवाल-जवाब के दौरान दो-तीन बार उनका गुस्सा भी सामने आया।

नए चेहरों के साथ दिखेगी कांग्रेस
इधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिहाज से भी यह कवायद अहम मानी जा रही है। मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को अगले चरण के इंटरव्यू के लिए कल दिल्ली बुलाया गया है। इन नेताओं से संगठन में संभावित जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस की यह पूरी कवायद आने वाले समय में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है। अब नजर इस बात पर है कि राहुल गांधी की नई टीम में मध्यप्रदेश से किन चेहरों को जगह मिलती है और उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

विंध्य के दो दिग्गजों के बीच छिड़ी जंग… अजय सिंह ‘राहुल’ का डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पर करारा प्रहार

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट