Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिलेगा स्थायी मुख्य न्यायाधीश... 10 सितंबर को शपथ लेंगे...

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिलेगा स्थायी मुख्य न्यायाधीश… 10 सितंबर को शपथ लेंगे जस्टिस अल्पेश कोगजे

10 सितंबर को लेंगे शपथ

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को जल्द ही स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे 10 सितंबर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। उनकी नियुक्ति के संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
जस्टिस कोगजे का शपथ ग्रहण समारोह 10 सितंबर को भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।जस्टिस कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनकी नियुक्ति देश के आठ हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ की गई है।

Big Blast: 10 सितंबर को क्या होगा एमपी की सियासत में… दिल्ली में मध्यप्रदेश की सियासत को लेकर हलचल!

11 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार
शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस अल्पेश कोगजे भोपाल से जबलपुर पहुंचेंगे। वे 11 सितंबर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर-1 में सुबह 10:30 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता, बार पदाधिकारी और न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे।

एक महत्वपूर्ण बदलाव
जस्टिस कोगजे के कार्यभार संभालने के साथ ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश का नेतृत्व मिल जाएगा। इसे हाईकोर्ट के प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Badi Khabar: मोहन भागवत के भाषण की दिग्विजय सिंह ने की तारीफ… सियासी गलियारों में चर्चा तेज

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट