Doctor Strike: जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों की मुख्य मांग मासिक वेतन में बढ़ोतरी करना है। हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को प्रशासन और सरकार के सामने रखते आ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण उन्हें मजबूरन काम बंद करके विरोध का रास्ता चुनना पड़ा है।
जूनियर डॉक्टरों के काम बंद करने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ा है, जिससे ओपीडी और अन्य विभागों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आंदोलनकारी डॉक्टरों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक उनकी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होती और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
