Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशRewa SGMH News: संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता से कथित मारपीट, डिलीवरी...

Rewa SGMH News: संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता से कथित मारपीट, डिलीवरी कक्ष पर उठे सवाल

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ Rewa SGMH News: संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत को लेकर चल रहे विवाद के बीच अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक और गंभीर आरोप सामने आया है। एक प्रसूता के पति ने डिलीवरी के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर पत्नी के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है।

परिजन का दावा है कि डिलीवरी के दौरान प्रसूता के साथ डिलीवरी कक्ष में कथित तौर पर मारपीट की गई। पति के इस आरोप के बाद अस्पताल में प्रसूताओं की सुरक्षा और डिलीवरी के दौरान मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।अब बड़ा सवाल यह है कि डिलीवरी कक्ष में मरीजों की सुरक्षा और स्टाफ के व्यवहार की निगरानी किस तरह होती है? यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी? गंभीर आरोपों के बीच अब निष्पक्ष जांच और अस्पताल प्रबंधन के जवाब का इंतजार है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट