Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMental Health Workshop: ITI शहपुरा में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य...

Mental Health Workshop: ITI शहपुरा में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mental Health Workshop: शहपुरा (डिण्डौरी)/ खबर डिजिटल/ शारदा प्रसाद नामदेव/ विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा द्वारा शासकीय आईटीआई शहपुरा में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आरकेएसके अंतर्गत AFHC गतिविधि के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में परामर्शदाता एवं मास्टर ट्रेनर अब्दुल जाकिर खान ने युवाओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और संकट की स्थिति में समय पर सहायता एवं रेफरल सेवाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “ज़िंदगी अनमोल है” रहा। प्रतिभागियों को बताया गया कि मानसिक तनाव, भावनात्मक परेशानी या कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उसकी बात संवेदनशीलता से सुनकर परिवार, मित्र, स्वास्थ्यकर्मी अथवा विशेषज्ञ की सहायता से जोड़ना जरूरी है।

कार्यक्रम में मानसिक संकट के संभावित संकेत, जोखिमपूर्ण व्यवहार, तनाव प्रबंधन और समय पर रेफरल की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही Gatekeeper (मित्रम्) Module के माध्यम से मानसिक संकट में व्यक्ति की पहचान कर उसे उचित सहायता तक पहुंचाने में समुदाय की भूमिका समझाई गई।

प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए Tele-MANAS हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी गई। इसके अलावा MANHIT App के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, प्रारंभिक पहचान और आवश्यकता पड़ने पर आगे की सहायता एवं रेफरल के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से स्वयं और अपने आसपास के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर सहायता लेने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और सहायता मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट