Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीअक्षत के परिजनों से CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर...

अक्षत के परिजनों से CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर की बातदुःख की घड़ी में परिवार को बंधाया ढांढस, बोले—मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी

खबर डिजिटल कटनी — दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले कटनी के 19 वर्षीय अक्षत यादव के परिवार से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने शोकाकुल पिता मंतू सिंह यादव एवं परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में वे स्वयं तथा पूरी मध्यप्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों से संवेदनापूर्वक चर्चा की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत अक्षत की आत्मा को शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।UPSC की तैयारी के साथ कर रहे थे पढ़ाईबताया गया कि कटनी के दुबे कॉलोनी निवासी अक्षत यादव दिल्ली में रहकर दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.कॉम. द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। इसके साथ ही वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी भी कर रहे थे। बीते 6 सितंबर को दिल्ली में एक निजी पीजी हॉस्टल की पूरी इमारत ढहने की दर्दनाक दुर्घटना में अक्षत का असामयिक निधन हो गया था।जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूदमुख्यमंत्री के वीडियो कॉल के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, नवलेश मलिक, रजनीश तिवारी एवं राय प्रताप सिंह मौजूद रहे। वहीं कटनी स्थित अक्षत यादव के निवास पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी भी शोकाकुल परिजनों के साथ उपस्थित रहे।अक्षत के निधन से कटनी में भी शोक की लहर है। परिवार के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदना और सरकार के साथ खड़े रहने के आश्वासन ने इस दुख की घड़ी में परिजनों को संबल देने का प्रयास किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट