Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीशराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था चालक, ब्रीथ एनालाइजर ने...

शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था चालक, ब्रीथ एनालाइजर ने खोली पोल बड़वारा पुलिस की DRINK AND DRIVE कार्रवाई, ट्रक जब्त; लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा प्रतिवेदन

बड़वारा पुलिस की DRINK AND DRIVE कार्रवाई, ट्रक जब्त; लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा प्रतिवेदन

कटनी। सड़क सुरक्षा को लेकर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान बड़वारा पुलिस ने शराब पीकर ट्रक चलाने वाले चालक के खिलाफ DRINK AND DRIVE की कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है, वहीं चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी प्रतिवेदन भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 सितंबर 2026 को बड़वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 13 GB 0278 को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान ट्रक चालक राहुल अलावा (32), पिता अर्जुन अलावा, निवासी खलघट, थाना दामनौद, जिला धार को ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया और प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए संबंधित स्तर पर प्रतिवेदन भेजा गया है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका:
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

BARWARA-POLICE-DRINK-AND-DRIVE-ACTION-TRUCK-DRIVER

शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था चालक, ब्रीथ एनालाइजर ने खोली पोलबड़वारा पुलिस की DRINK AND DRIVE कार्रवाई, ट्रक जब्त; लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा प्रतिवेदन

कटनी। सड़क सुरक्षा को लेकर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान बड़वारा पुलिस ने शराब पीकर ट्रक चलाने वाले चालक के खिलाफ DRINK AND DRIVE की कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है, वहीं चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी प्रतिवेदन भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 सितंबर 2026 को बड़वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 13 GB 0278 को रोककर जांच की गई।जांच के दौरान ट्रक चालक राहुल अलावा (32), पिता अर्जुन अलावा, निवासी खलघट, थाना दामनौद, जिला धार को ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया और प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए संबंधित स्तर पर प्रतिवेदन भेजा गया है।कार्रवाई में इनकी रही भूमिका:थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।BARWARA-POLICE-DRINK-AND-DRIVE-ACTION-TRUCK-DRIVER

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट