Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनिवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप30 लीटर कच्ची...

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर किया नष्ट

कटनी/निवार खबर डिजिटल अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये है, जब्त की, जबकि करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट कराया गया।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व और निवार चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा की टीम द्वारा ग्राम बिचपुरा, टेढ़ी, सुनहरा एवं मनिहरा क्षेत्र में की गई।कार्रवाई के दौरान कौशल लूनिया (58), निवासी टेढ़ी और कल्लू लूनिया (55), निवासी टेढ़ी के ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से नशे से दूर रहने और अवैध शराब के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की।कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के साथ सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक बकील यादव, अरविंद दुबे सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट