कान्हीवाड़ा सिवनी/ शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय शिक्षण संस्थान, PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya, Kanhiwada. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा (जिला सिवनी) में सत्र 2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस प्रतिष्ठित आवासीय संस्थान में विद्यार्थियों को पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है।आवेदक का सिवनी जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही, कक्षा 9वीं के लिए वर्तमान सत्र (2026-27) में सिवनी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में, और कक्षा 11वीं के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
