Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमोहन भागवत, राहुल, नितिन नवीन, होसबोले के MP में आने से बढ़ी...

मोहन भागवत, राहुल, नितिन नवीन, होसबोले के MP में आने से बढ़ी सरगर्मी… मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में VVIP मूवमेंट

इन दौरों पर देशभर की नजर

इंदौर/उज्जैन/भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई बड़े नेताओं का दौरा प्रस्तावित है। 17 से 20 सितंबर के बीच इंदौर, उज्जैन और भोपाल में लगातार VVIP मूवमेंट रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी प्रदेश के अलग-अलग शहरों में मौजूद रहेंगे, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी इंदौर पहुंचेंगे।

17 सितंबर को मोहन भागवत और नितिन नबीन का दौरा
17 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत उज्जैन पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज होने की संभावना है। इसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम इंदौर और उज्जैन में प्रस्तावित है। एक ही दिन संघ प्रमुख और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौजूद रहने से राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां भी चर्चा में रहेंगी।

19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी
इसके बाद 19 सितंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। इंदौर में राहुल गांधी का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस संगठन और भाजपा के बीच गतिविधियां लगातार तेज हैं।

20 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे दत्तात्रेय होसबोले
VVIP मूवमेंट का सिलसिला 20 सितंबर को भी जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भोपाल आएंगे। उनके दौरे को संघ की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस तरह 17 से 20 सितंबर के बीच मध्यप्रदेश के तीन प्रमुख शहरों इंदौर, उज्जैन और भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। लगातार होने वाले इन दौरों को देखते हुए प्रशासन और संबंधित संगठनों के स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जाएंगी।

Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट