Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशसागर शराब कांड: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान... चार परिवारों को देंगे...

सागर शराब कांड: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान… चार परिवारों को देंगे हर महीने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

कांग्रेसियों से दिग्विजय सिंह की अपील

सागर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हादसे में प्रभावित चार परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही अन्य कांग्रेसियों से भी मदद की अपील की।

आर्थिक सहायता की बड़ी पहल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे इन चारों परिवारों को हर महीने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही इन परिवारों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च भी वे स्वयं वहन करेंगे, ताकि आर्थिक संकट के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।

उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी चलेगी ‘नरोत्तम’ कार्ड! पिछले चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

जहरीली शराब पर दिग्विजय सिंह का वार
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब की घटना ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। ऐसे समय में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी अपील की कि वे प्रभावित परिवारों को गोद लेकर उनकी आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आएं।

दिग्विजय का कड़ा संदेश
दिग्विजय सिंह के इस ऐलान को सागर जहरीली शराब कांड से प्रभावित परिवारों के प्रति कांग्रेस की ओर से सहायता और संवेदना के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जोकि बीजेपी सरकार को उनका कड़ा संदेश है।

‘हनुमान अंश’ फिल्म की 21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर… कैंची धाम में कही मन की बात

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट