Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशRewa News: पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जमीन की फेंसिंग को पहुंचाया...

Rewa News: पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जमीन की फेंसिंग को पहुंचाया नुकसान… पुलिस से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जताई चिंता

सगरा (सिरमौर)/रीवा/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम सगरा में शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, पूर्व प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सिरमौर रहे बैजू शुक्ला की जमीन के चारों ओर लगी फेंसिंग को अज्ञात लोगों द्वारा नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जाली-फेंसिंग के पत्थर के पोल किए क्षतिग्रस्त
जानकारी के मुताबिक ग्राम सगरा में बैजू शुक्ला की जमीन/खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए जाली और तारबंदी की गई थी। आरोप है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंसिंग में लगे पत्थर के कई पोलों को नुकसान पहुंचाया। पोलों को जमीन से उखाड़कर या झुकाकर तारबंदी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर फेंसिंग के कई पोल टेढ़े और क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रहे हैं। इससे जमीन की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है और आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

ग्रामीणों में नाराजगी, रास्ते को लेकर भी चिंता
फेंसिंग क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि इससे खेत के समीप से गुजरने वाले कच्चे रास्ते को लेकर अतिक्रमण जैसी स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। बैजू शुक्ला शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं और क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठित पहचान है। उनके खेत की फेंसिंग को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

Railway News: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में जुटा रेलवे… 753 सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे स्टेशन

पुलिस से कार्रवाई की मांग
बैजू शुक्ला और ग्रामीणों ने सिरमौर थाना पुलिस से मामले में मौके का निरीक्षण करने और फेंसिंग को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई है।

थाना प्रभारी ने कही कड़ी कार्रवाई की बात
सिरमौर थाना प्रभारी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फेंसिंग को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Government Employee News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर… लंबी सेवा के बाद पेंशन से वंचित नहीं कर सकते – सुप्रीम कोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट