Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेश15 दिन बाद, पुलिस ने आमरण अनशन पर बैठे कल्पना के पिता...

15 दिन बाद, पुलिस ने आमरण अनशन पर बैठे कल्पना के पिता राम शिरोमणि मिश्रा को उठाया, इनको हिरासत में लिया

रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ मध्यप्रदेश के रीवा के सिरमौर चौराहे पर 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कल्पना मिश्रा के पिता राम शिरोमणि मिश्रा को बुधवार को पुलिस और प्रशासन की टीम धरना स्थल से अपने साथ ले गई। प्रशासन ने उनकी तबीयत का हवाला देते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं धरना स्थल पर मौजूद अन्य लोगों को भी पुलिस अपने साथ ले गई और टेंट हटवा दिया गया।

दरअसल, संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले में अस्पताल के डीन और अधीक्षक को हटाने के साथ दो डॉक्टरों और नर्सों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद कल्पना के पिता राम शिरोमणि मिश्रा जिम्मेदारों के खिलाफ FIR और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे।

धरने को कांग्रेस समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिल रहा था। बुधवार को अचानक पुलिस और प्रशासन की टीम धरना स्थल पहुंची और राम शिरोमणि मिश्रा को स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने साथ जिला अस्पताल ले गई। उनके साथ धरने पर बैठे अन्य लोगों को भी पुलिस ने हटाया और धरना स्थल से टेंट भी हटा दिया गया। 15 दिन से जारी अनशन पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब सवाल यही कि स्वास्थ्य के नाम पर धरना समाप्त कराया गया या न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाया गया?

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट