PM Modi birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी ने एक विशेष सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करके की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन देश, समाज और निर्धनों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में संघ प्रचारक के रूप में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए साइकिल से यात्राएं कीं। अपने 25 वर्षों के बेदाग राजनीतिक सफर में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक उन्होंने सेवा के संकल्प को ही सदैव प्राथमिकता दी है।
इस सेवा अभियान के तहत आम जनता, स्वयंसेवी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ कई सामाजिक कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर के बाद, संध्याकाल में संपूर्ण देश के साथ-साथ जबलपुर के निवासियों द्वारा भी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
इस दीपदान कार्यक्रम के जरिए नागरिक प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे। जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने करोड़ों लोगों को गरीबी से उबारने तथा भारत को विश्व पटल पर मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की सहर्ष बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
