नई दिल्ली/हैदराबाद: shivraj singh chouhan today program केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 और 18 सितंबर को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीयां’ कार्यक्रम के तहत वह हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और कृषि विकास की रणनीतियों पर मंथन करेंगे।
‘आशीर्वाद का दीयां’ कार्यक्रम से जुड़ेंगे किसान और दीदियाँ
दौरे के पहले दिन शिवराज सिंह चौहान, गुरुवार शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री रंगारेड्डी जिले के कंदुकूर मंडल स्थित ग्राम थिम्मापुर पहुंचेंगे। यहाँ वे किसानों और SHG दीदियों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दीयां’ जलाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनसे सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा लगाए गए एक्ज़िबिशन स्टॉल्स का निरीक्षण भी करेंगे।
साउथ ज़ोन एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में लेंगे हिस्सा
दौरे के दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद में आयोजित साउथ ज़ोन एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में साउथ ज़ोन के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिनभर चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में दक्षिण भारत में कृषि के विकास, आधुनिक तकनीकों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
