Wednesday, November 4, 2026
Homeव्यापारटीवीएस मोटर कंपनी ने त्योहारों के इस सीजन में अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल...

टीवीएस मोटर कंपनी ने त्योहारों के इस सीजन में अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में सुधार कर अपने मानकों को बनाया बेहतर

टीवीएस अपाचे पोर्टफोलियो और टीवीएस रोनिन में बदलावों के साथ त्योहारों की खुशियों को बढ़ाया

बैंगलुरु : टीवीएस वेणु की एक भाग टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम),   आज अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो – टीवीएस अपाचे और टीवीएस रोनिन में नए बदलावों के साथ त्योहारों के इस सीज़न परफॉर्मेंस का नया जोश लेकर आई है।

त्योहारों को मद्देनज़र रखते हुए किए गए बदलाव के केंद्र में टीवीएस अपाचे पोर्टफोलियो है जो टीवीएस रेसिंग से प्रेरित परफॉर्मेंस-फर्स्ट, टेक्नोलॉजी-फॉरवर्ड और डिज़ाइन-लैड ब्रांड है। दो दशकों से ज़्यादा समय से, हर टीवीएस अपाचे ने ब्रांड के ‘ट्रैक टू रोड’ दृष्टिकोण को अपनाया है, और रेसिंग की विशेषज्ञता़ को रोज़ाना के रोमांचक परफॉर्मेंस में बदला है।

आज, 90 देशों में 7 मिलियन से ज़्यादा टीवएस अपाचे राइडरों के साथ, यह ब्रांड एक ग्लोबल परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल कम्युनिटी बना चुका है। त्योहारों के इस सीज़न टीवीएस अपाचे राइडर्स के लिए अपनी लेटेस्ट परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन में सुधार लेकर आई है, जो उस अनुभव को और मज़बूत करती है जिसने 20 से अधिक सालों से ब्रांड को पहचान दी है। टीवीएस अपाचे एक नए वेरिएंट और मिड और टॉप वेरिएंट में किए गए बदलावों के साथ अपनी अलग अभिव्यक्ति लेकर आई है। आधुनिक डिज़ाइन, आसान परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के संयोजन के साथ यह उन राइडरों की उम्मदों पर खरी उतरती है जो भीड़ में  सबसे अलग दिखना चाहते हैं। इसी तरह 200,000 से ज़्यादा ग्राहकों की ग्लोबल कम्युनिटी के साथ टीवीएस रोनिन की #अनस्क्रिप्टेड सोच उन राइडरों लुभा रही है जो अपनी पहचान और खुद को अभिव्यक्त करने की चाह रखते हैं।

TVS Premium Product Portfolio Festive Launch

टीवीएस अपाचे आरटीआर

चार दशकों से ज़्यादा की रेसिंग की विरासत के साथ टीवीएस अपाचे- रेसिंग डीएनए, परफॉर्मेंस और सटीकता, टेक्नोलॉजी, खास डिज़ाइन और राइडिंग के रोमांच को एक साथ लाती है। अपाचे ओनर्स ग्रुप इस जोश को और बढ़ा देता है, जो भारत की सबसे जोशीली राइडिंग कम्युनिटी में से एक है। इसके 500,000 से ज़्यादा रजिस्टर्ड सदस्य राइड्स, ट्रैक एक्सपीरियंस और इमर्सिव ब्रांड एंगेजमेंट के ज़रिए एक साथ आए हैं।

दुनिया भर में 7 मिलियन से अधिक टीवीएस अपाचे राइडरों की उपलब्धि को पार करते हुए, टीवीएसएम ने टीवीएस अपाचे आरटीआर 160, टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी और टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी को और बेहतर बनाया है। इनमें से हर मोटरसाइकिल परफॉर्मेंस के एक अलग पहलू के आधार पर टीवीएस अपाचे आरटीआर पोर्टफोलियो में सुरक्षा, कनेक्टिविटी, सुविधा, राइडर कंट्रोल और डिज़ाइन में नई टेक्नोलॉजी जैसे कई फीचर्स लेकर आती है।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 – आत्मविश्वास और नियन्त्रणः

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 को ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हाज़ार्ड लैंप और एलईडी टीएसएल से मज़बूत बनाया गया है, जिससे हर राइड के दौरान  में ज़्यादा आत्मविश्वास और नियन्त्रण मिलता है।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी – कनेक्टेड परफॉर्मेंसः

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी, टीएफटी डिस्प्ले तथा गूगल मैप मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जर के साथ टेक्नोलॉजी को राइडर के और करीब लाती है – यह कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस कैरेक्टर के साथ जोड़ती है।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी – परफॉर्मेंस और राइडर कंट्रोलः

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी फ्रंट एडजस्टेबल यूएसडी सस्पेंशन के साथ अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाती है, जिससे राइडर को बेहतर कंट्रोल मिलता है। वहीं टीएफटी डिस्प्ले के साथ गूगल मैप मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जर इसे और बेहतर बनाते हैं। इस अपडेट के साथ, टीवीएस अपाचे आरटीआर 160, टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी और टीवीएस अपाचे 200 4वी के मौजूदा टॉप-स्पेक वेरिएंट आसानी से अपने नए कॉन्फ़िगरेशन में बदल जाएंगे, जिससे टीवीएस अपाचे की प्रीमियम टेक्नोलॉजी और मज़बूत होगी।    

टीवीएस अपाचे आरआर 310 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 310

फ़्लैगशिप टीवीएस अपाचे 310 सीरीज़, टीवीएस अपाचे आरआर 310 – द अल्टीमेट ट्रैक वेपन, और टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 – द अल्टीमेट स्ट्रीट वेपन के “ब्लैक डायमंड एडिशन” के लॉन्च के साथ एक शानदार नए अध्याय में प्रवेश कर रही है। एक्सक्लुज़िव ऑल-ब्लैक लुक और विवरण से युक्त ब्लैक डायमंड एडिशन, परफॉर्मेंस, बदलाव और लगातार इनोवेशन की भावना को दिखाती है तथा टीवीएस अपाचे की विरासत को परिभाषित करती है।

इस अपडेट के साथ टीवीएस अपाचे आरआर 310 में मशहूर कीलेस राइड टेक्नोलॉजी भी पेश की गई है, जो टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 पर पहले से मौजूद फ़ीचर को विस्तारित करती है। अपाचे की रेसिंग की विरासत पर बनी, दोनों मोटरसाइकिलें आधुनिक टेक्नोलॉजी, सटीक इंजीनियरिंग और परफॉर्मेंस के संयोजन द्वारा रेस के मैदान और सड़क पर राइड का बेजोड़ अनुभव प्रदान करती हैं। रेस ट्यून्ड डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (आरटी-डीएससी), क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और ड्रैग टॉर्क कंट्रोल जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस, ब्लैक डायमंड एडिशन- टेक्नोलॉजी की लीडरशिप, रेसिंग की विरोसत और परफोर्मेन्स इनोवेशन के बेंचमार्क के रूप में टीवीएस अपाचे 310 सीरीज़ की स्थिति को और मजबूत बनाता है। 

टीवीएस रोनिन

त्योहारों के सीज़न से पहले, टीवीएस रोनिन ने अपने #अनस्क्रिप्टेड वादे को और मज़बूत किया है। इसके साथ ही, मिड और टॉप वेरिएंट में नए वेरिएंट और डिज़ाइन, कनेक्टिविटी, सुविधा और राइडर कंट्रोल में भी सुधार किए गए हैं। टीवीएस रोनिन को उन राइडरों के लिए बनाया गया है जो अपना रास्ता खुद चुनते हैं। इसने एक विकसित होती कम्युनिटी बनाई है जो इसके खास डिज़ाइन, खास कैरेक्टर और कहीं भी जाने के बहुमुखी अंदाज़ के चलते खूब पसंद की जाती है। 

त्योहारों के लिए पेश की गई नई रेंज पर बात करते हुए, टीवीएस मोटर कंपनी में हैड बिज़नेस – प्रीमियम, श्री विमल सुंबली ने कहा, ‘त्योहारों के इस सीज़न, हमने अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और मज़बूत बनाया है। इसमें सोच-समझकर शानदार बदलाव किए गए हैं, ताकि हमारे ग्राहकों के लिए मोटरसाइकल खरीदने की खुशी कई गुना बढ़ जाए। टीवीएस अपाचे पोर्टफोलियो और टीवीएस रोनिन में, हम परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी, खास डिज़ाइन और राइडिंग के दिलचस्प अनुभव को एक साथ लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो आज के राइडरों की उम्मीदों के साथ लगातार बदल रहा है। 90 देशों में लाखों से ग्राहकों के साथ, हम ऐसा ब्राण्ड और ऐसा अनुभव बनाना चाहते हैं जो हर ग्राहक को ज़्यादा मूल्य, उत्साह और गौरव का अनुभव प्रदान करे।’’

टीवीएस अपाचे पोर्टफोलियो और टीवीएस रोनिन रेंज आज से देश भर में टीवीएस डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट