Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारवंदे भारतम ने भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट...

वंदे भारतम ने भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट दियाः गुजरात के MiCoB ने 3डी कंस्ट्रक्शन प्रिंटिंग के लिए रु30 की राशि जुटाई

  • गुजरात के कंस्ट्रक्शन-टेक्नोलॉजी स्टार्टअप MiCoB ने वंदे भारतम के एपिसोड 7 में रु30 करोड़ का निवेश हासिल किया, यह भारत में अब तक की अपनी तरह की सबसे बड़ी एकमात्र प्रतिबद्धता है।
    • यह डील फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और रेनी कॉस्मेटिक्स के संस्थापक आशुतोष वलानी ने मिलकर ऑफर की थी।
    • अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स की खरीद के लिए अलग से सपोर्ट देने की पेशकश रखी
    • MICOB की टेक्नोलॉजी पहले से ही डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कंस्ट्रक्शन एप्लीकेशन में इस्तेमाल हो रही है, जिसमें बंकर, रिटेनिंग स्ट्रक्चर और मॉड्यूलर बिल्डिंग शामिल हैं।

नई दिल्ली : श्री गौतम अदाणी द्वारा शुरू की गई देशव्यापी पहल वंदे भारतम, जिसका मकसद भारत के जमीनी स्तर के इनोवेटर्स और एंटरप्रेन्योर्स को खोजना और उनका जश्न मनाना है, ने इस सीज़न की अब तक की अपनी सबसे बड़ी डील की है। 14 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड 7 में अंकिता सिन्हा, शशांक शेखर और ऋषभ माथुर द्वारा स्थापित गुजरात के कंस्ट्रक्शन-टेक्नोलॉजी स्टार्टअप MICOB को रु30 करोड़ की प्रतिबद्धता मिली। इस पैनल में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी, फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति; रेनी कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक आशुतोष वलानी; और कैक्टस पार्टनर्स के सह-संस्थापक और जनरल पार्टनर राजीव कलांबी शामिल थे।

डील के बारे में

रु30 करोड़ की प्रतिबद्धता कल्याण कृष्णमूर्ति और आशुतोष वलानी ने मिलकर ऑफर की। इसके अलावा, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने MICOB के मौजूदा औ भावी के कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए सपोर्ट दिया, जिससे स्टार्टअप की टेक्नोलॉजी को अदाणी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल करने का संभावित मार्ग खुला है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट