Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में जनसंवाद

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में जनसंवाद

रीवा/अरविन्द तिवारी/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनसंवाद, भ्रमण, निरीक्षण और उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों सरकारों के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी एक ही छत के नीचे आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं

और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। तोमर ने कहा कि इस तरह सीधे संवाद और तत्काल समाधान की व्यवस्था पहले देखने को नहीं मिली। कार्यक्रम में हॉर्टिकल्चर विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जे.पी. कोलेकर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के जरिए सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद एवं त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट