Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशRahul Gandhi Indore: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को...

Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को झटका… पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव में हुआ था नामांकन निरस्त

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पार्टी की तैयारियां चल रही हैं। मीनाक्षी नटराजन अब एक वर्ष के लिए लंदन जाएंगी, जहां वे राजनीति और समाज विषय में एमए की पढ़ाई करेंगी।

फरवरी 2025 में संभाली थी जिम्मेदारी
मीनाक्षी नटराजन ने 14 फरवरी 2025 को तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी का दायित्व संभाला था। करीब डेढ़ साल तक संगठन की यह जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को अपने पद से अलग होने की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन उच्च शिक्षा के लिए लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं। वहां वे राजनीति और समाज विषय में मास्टर डिग्री का अध्ययन करेंगी। पढ़ाई के लिए लंबे समय तक विदेश में रहने के चलते उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला लिया है।

क्या आरएसएस चला रही भर्ती धांधली? जीतू पटवारी के इन सवालों से गरमाई मध्य प्रदेश की राजनीति

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले सामने आई जानकारी
मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे की खबर राहुल गांधी के इंदौर दौरे से ठीक पहले सामने आई है। राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में उनके दौरे के बीच मीनाक्षी नटराजन का पद छोड़ना कांग्रेस संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

नए प्रभारी की करना होगी नियुक्ति
अब तेलंगाना कांग्रेस के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति की जानी है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक नए प्रभारी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद तेलंगाना में संगठन से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी।

MP स्वामित्व योजना: 3 तारीख तक बिना पैसा दिये निजी संपत्तियों का होगा फ्री रजिस्ट्री, जानिए क्या है पूरा प्रासेस

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट