मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी स्कूटी वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज शासकीय स्कूलों के 7400 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी मिल रही है। इन बच्चों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। बच्चों ने अपने अथक परिश्रम से अपने परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है। यह प्रदेशभर के अन्य स्कूली बच्चों के लिए एक प्रेरणा भी है। यह पेट्रोल और ई-स्कूटी बच्चों के भविष्य को पंख लगाएगी और उनके सपनों को पूरा करेगी। राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। स्कूल और उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव निरंतर कार्य कर रहे हैं। वे बच्चों के बीच किसी कार्यक्रम में आने और संवाद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हमारा कोशिश सदैव बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की रही है। हमें आजादी के बाद 55 साल में हुए कामकाज और 2002-03 के बाद से अब तक हुए जनकल्याणकारी कार्यों पर बच्चों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता की शुरुआत करनी चाहिए। हमारी सरकार प्रदेश के सभी बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए दृढ़ संकल्पित है।
ई-स्कूटी वितरण: मध्यप्रदेश में ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 12वीं में पहले प्रयास में ही 70% अंक प्राप्त किया है, उन्हें “मुख्यमंत्री स्कूटी योजना” के अंतर्गत स्कूटी वितरित की जाती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर सुबह 9 बजे भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूटी वितरित करेंगे।
कक्षा 12वीं में पहले प्रयास में 70 % अंक लाना जरूरी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी है।
प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। मोटराइज्ड स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये और ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये की राशि दी जाती है।
7,400 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण
प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,400 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण किया जाएगा। बता दें कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।
योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।
शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।
https://www.instagram.com/reel/DddN_53ROAW/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==
