Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMukhyamantri Jan Vishwas: ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण...

Mukhyamantri Jan Vishwas: ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Mukhyamantri Jan Vishwas: सिवनी/राकेश यादव/ सिवनी जिले के ग्राम दिघोरी में मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं।

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनका निराकरण किया जाए।

मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर जनता और सरकार के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिले।

छात्रा ने सीएम को पीछे बैठाकर दौड़ाई स्कूटी, हर कोई रह गया हक्का बक्का, Video – Khabar Digital

समय सीमा में ग्रामीणों के काम हों…

शिविर में विधायक दिनेश राय एवं कलेक्टर नेहा मीना ने भी ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए तथा शेष मामलों में समय-सीमा तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वामित्व योजना की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना ही जनकल्याण का उद्देश्य है।

‘छात्रों की गूंज’ में पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के बीच पुलिस से धक्का-मुक्की – Khabar Digital

आवेदकों को उनके प्रकरण की जानकारी देने के निर्देश

इस दौरान ग्राम एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से भी स्थानीय समस्याओं, विकास की संभावनाओं और आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों के सुझावों को सुना और जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं नागरिकों के समन्वय से क्षेत्र के विकास को गति देने की बात कही।

शिविर में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति और निराकरण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनविश्वास कार्यक्रम का उद्देश्य धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।

प्रशासनिक हलचल तेज, 13 PCS अफसरों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट