Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशSeoni Road Accident: स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम को ट्रेलर ट्रक...

Seoni Road Accident: स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम को ट्रेलर ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

सिवनी/ राकेश यादव/ Seoni Road Accident: सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम को सरिया से भरे ट्रक ने रौंदा दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। चालक मौके से फरार हो गया है।

घटनास्थल पर ही मासूम की मौत

खबर डिजिटल के संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार, सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के पलारी तिगड्डा में सिवनी-मंडला मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम अनुज पिता सोनू चौरसिया को सरिया से भरे ओपन ट्राला ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर पुलिस पहुंची, स्थनीय लोगों कमें आक्रोश

बताया जा रहा है कि ओपन ट्राला ट्रक में सरिया भरी हुई थी और जो मंडला की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को संभाला।

ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया गया है

पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा भेजा है। वहीं ट्राला को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट