Tuesday, November 3, 2026
HomeभारतBJP Social Media Strategy: कांग्रेस पर डिजिटल पलटवार की तैयारी में बीजेपी......

BJP Social Media Strategy: कांग्रेस पर डिजिटल पलटवार की तैयारी में बीजेपी… आला नेताओं ने किया गहन मंथन

राहुल गांधी की टीम का बेहतर प्रदर्शन

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ राहुल गांधी के कार्यक्रमों और कांग्रेस की डिजिटल गतिविधियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा रविवार को दिल्ली में IT और सोशल मीडिया टीम की अहम बैठक की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के नेतृत्व में पार्टी की डिजिटल रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

कई राज्यों के सोशल मीडिया प्रभारी हुए शामिल
बैठक में राष्ट्रीय टीम के साथ राज्यों की IT और सोशल मीडिया इकाइयों से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, चर्चा का एक प्रमुख हिस्सा आगामी चुनावों के लिए डिजिटल तैयारियों और युवा, खासकर Gen-Z तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने से जुड़ा है। ताकि राहुल गांधी की रणनीति का जवाब दिया जाए।

राहुल गांधी की डिजिटल रणनीति पर BJP की नजर
राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी की सभाओं और कार्यक्रमों में सोशल मीडिया कंटेंट तथा शॉर्ट वीडियो के इस्तेमाल को लेकर चर्चा है। इनपुट के अनुसार, कांग्रेस की डिजिटल टीम अलग-अलग तरह के रील क्रिएटर्स से संपर्क कर रही है, और उनके साथ वीडियो कंटेंट तैयार करने को लेकर बातचीत की जा रही है। इसमें भुगतान को वीडियो के व्यूज से जोड़ने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों से नहीं हुई है।

EXCLUSIVE REPORT: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल का धरना निरस्त… सीएम डॉ. मोहन यादव का आश्वासन

युवा वर्ग पर जोर
ऐसे में भाजपा भी अपने डिजिटल नेटवर्क को ज्यादा संगठित और जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी में है। पार्टी की बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी संवाद, बदलते सोशल मीडिया ट्रेंड और युवा वर्ग के साथ संपर्क बढ़ाने पर जोर दिए जाने की बात सामने आई है।

जिला और मंडल स्तर तक सोशल मीडिया टीम बनाने की तैयारी
भाजपा की रणनीति में सोशल मीडिया संगठन को केवल प्रदेश या जिला स्तर तक सीमित रखने के बजाय जमीनी स्तर तक सक्रिय करने पर जोर बताया जा रहा है। पार्टी जिला और मंडल स्तर पर डिजिटल टीमों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, पार्टी के अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े कंटेंट को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म तक तेजी से पहुंचाना है। भाजपा की मौजूदा बैठक में भी डिजिटल रणनीति को आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

‘क्या नहीं करना है’ पर भी फोकस
भाजपा की डिजिटल रणनीति में केवल अधिक से अधिक कंटेंट बनाने के बजाय सोशल मीडिया पर क्या किया जाए और किन चीजों से बचा जाए, इस पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। पार्टी की बैठक में जिम्मेदार और संतुलित डिजिटल संवाद पर जोर दिए जाने की रिपोर्ट है। पार्टी की ओर से Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने के लिए बदलते डिजिटल ट्रेंड और नए प्लेटफॉर्म के अनुरूप संचार रणनीति तैयार करने पर भी विचार किया जा रहा है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ाने की तैयारी
बैठक के एजेंडे में ‘सेवा संकल्प अभियान’ भी शामिल है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान को डिजिटल माध्यमों के जरिए जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर भी चर्चा होगी। भाजपा की यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सोशल मीडिया को राजनीतिक संवाद और युवा मतदाताओं तक पहुंच के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। आने वाले समय में दोनों दलों की डिजिटल रणनीतियों में शॉर्ट वीडियो, स्थानीय कंटेंट और युवा-केंद्रित संवाद की भूमिका और बढ़ सकती है।

MP Weather: मानसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट