Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशशिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर को पंजाब दौरे पर, ‘नशा मुक्त पंजाब...

शिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर को पंजाब दौरे पर, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में होंगे शामिल

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan 21 सितंबर को एक दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तलवंडी साबो में तख्त दमदमा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होंगे। इसके अलावा मैसरखाना में जनसभा और बठिंडा में किसानों व स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सीधा संवाद करेंगे। शिवराज सिंह चौहान सुबह 10 बजे तलवंडी साबो के रविदासिया चौक स्थित दाना मंडी में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्घाटन करेंगे और इसमें शामिल होंगे।

नशे ने कई परिवार उजाड़ दिए

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंजाब आज नशे के गंभीर संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं और कई नौजवानों की जिंदगी तबाह और बर्बाद कर दी है। उन्होंने कहा कि, अब इस समस्या के खिलाफ समाज और जनता को मिलकर निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

आप सरकार समाधान में विफल

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के समाधान में बुरी तरह विफल हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे की समस्या से बाहर निकालने के लिए ठोस और स्थायी प्रयास जरूरी हैं।

मैसरखाना में जनसभा को करेंगे संबोधित

तलवंडी साबो में पंजाब नशा मुक्त यात्रा के बाद शिवराज सिंह चौहान सुबह दोपहर 12 बजे मैसरखाना पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के तहत विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा तित्तरसर साहिब पहुंचेंगे और लंगर में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे शिवराज सिंह चौहान बठिंडा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगे, जहां वह किसानों और स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट