Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशसोशल मीडिया की सनसनी ACP संतोष पटेल का एक्शन... TI सहित तीन...

सोशल मीडिया की सनसनी ACP संतोष पटेल का एक्शन… TI सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित!

जुए के अड्डे पर दी थी दबिश

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भोपाल में जुए के एक अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्त कदम उठाते हुए शहर कोतवाली थाने के थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभात गौड़, बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत शामिल हैं।

चौक बाजार क्षेत्र में जुए के अड्डे पर छापा
जानकारी के अनुसार, एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने पुलिस टीम के साथ चौक बाजार क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दर्जनभर से अधिक जुआरियों को पकड़ा। मौके से करीब 2.25 लाख रुपये की नकदी भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। छापेमारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की कि लंबे समय से जुआ संचालित होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

MP Vacancy: मध्यप्रदेश में 85 हजार पदों पर बंपर भर्तियां… खाली होने वाले पदों को भी जल्द भरेंगे!

स्थानीय पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
जांच के दौरान कथित तौर पर सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में जुआ संचालित होने की जानकारी थी। इसके बावजूद अड्डे के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से निर्देश दिए जाने के बाद भी कार्रवाई में लापरवाही बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने शहर कोतवाली के थाना प्रभारी सहित बीट और माइक्रो बीट स्तर पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप की स्थिति है।

पूर्व मंत्री इमरती देवी के बेबाक बयान से मची खलबली… जानिये किसको बताया ‘हत्यारा’!

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट