Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशशिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन: विपणन अधिकारी अनुराग को किया सस्पेंड,...

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन: विपणन अधिकारी अनुराग को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला…

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के विपणन (मार्केटिंग) अधिकारी अनुराग को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अधिकारी पर सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप थे। जांच में सामने आया कि अधिकारी द्वारा ‘शिवाय वेयरहाउस’ से 1 लाख रुपये और ‘श्री कृष्णा वेयरहाउस’ से 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस विपणन अधिकारी के खिलाफ लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट