Asian Games 2026: Asian Games 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में निशानेबाजी की एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।
सोमवार को 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि हमारे प्रतिभावान निशानेबाजों ने एशियन गेम्स में सटीक निशाना साधकर भारत को पहले डबल पोडियम फिनिश के जश्न मनाने का अवसर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में भाग ले रहे भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।
