रीवा/धर्मेंद्र सिंह/खबर डिजिटल/ विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव की खबर सामने आई है। रीवा के उद्योगपति और सुरक्षा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सत्रुध्न सिंह बघेल को ‘ऑनर ऑफ अशोका अवार्ड 2026’ के लिए चयनित किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्हें यह सम्मान बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में योगदान, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए दिया जाएगा।
16 सितंबर को जारी हुआ आमंत्रण पत्र
जानकारी के मुताबिक, चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल-एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च (CWCIR) की ओर से 16 सितंबर 2026 को बघेल को सम्मान समारोह के लिए आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रण में उनके कारोबारी सफर और नेतृत्व क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि उनकी यात्रा केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने और विकास से जुड़े प्रयासों से भी जुड़ी रही है। काउंसिल के अनुसार, यह संस्था सेक्शन-8 के तहत कार्य करती है और ‘ऑनर ऑफ अशोका अवार्ड’ का यह तीसरा संस्करण है। पिछले आयोजनों में प्रशासन, न्यायपालिका, रक्षा और नीति निर्माण से जुड़े लोगों को सम्मानित किए जाने की बात कही गई है। इस वर्ष बिजनेस, हेल्थकेयर, कला और सामाजिक नेतृत्व समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू की विधायक अजय सिंह ‘राहुल’ से अपील… हमा्रा साथ दें!
25 अक्टूबर को दिल्ली में होगा सम्मान समारोह
‘ऑनर ऑफ अशोका अवार्ड एंड इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के गुलमोहर हॉल में किया जाएगा। समारोह दोपहर 2 बजे से प्रस्तावित है। इसमें देश-विदेश से ब्यूरोक्रेट्स, उद्योग जगत से जुड़े लोग, शिक्षाविद और अन्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस आयोजन में अभिनेता अनुपम खेर सहित विभिन्न क्षेत्रों की अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है।
रीवा से शुरू किया कारोबारी सफर
सत्रुध्न सिंह बघेल ने रीवा से अपने कारोबारी सफर की शुरुआत की। सुरक्षा ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से रोजगार, कारोबार और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों में योगदान का दावा किया गया है। उनके समर्थकों और परिचितों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रयासों के चलते यह सम्मान रीवा और विंध्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए चयन की खबर सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी बघेल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
BREAKING NEWS: ‘दादा’ का ‘दिग्गी’ पर प्रहार… जयवर्धन सिंह के राजनीतिक भविष्य की चर्चा!
