खबर डिजिटल कटनी— शहरवासियों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए कटनी में पहली बार बड़े स्तर पर “RUN FOR HEALTH MARATHON – KATNI” आयोजित करने की तैयारी है। Health Magazine – Pharma Success की ओर से प्रस्तावित यह हेल्थ रन 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।इस आयोजन में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के साथ डॉक्टर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, फार्मासिस्ट, मेडिकल स्टोर प्रोफेशनल्स, नर्सेज और आम नागरिकों को भी दौड़ से जोड़ने की योजना है।5 किलोमीटर की दौड़, मेडल और प्रमाण-पत्रप्रस्तावित मैराथन में 5 KM की हेल्थ रन होगी। प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र दिए जाने की योजना है। अलग-अलग आयु वर्गों में पुरस्कार भी प्रस्तावित किए गए हैं।सिर्फ दौड़ नहीं, स्वस्थ जीवन का संदेशआयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। शहर के युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।प्रशासन की अनुमति के बाद आयोजनआयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति एवं मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप ही आयोजन किया जाएगा।आयोजक : Health Magazine – Pharma Successसंपर्क : अनंत श्रीवास्तव – 8462880988
दौड़ेगा कटनी, जीतेगा स्वास्थ्य!11 अक्टूबर को होगा “RUN FOR HEALTH MARATHON – KATNI”5 KM की हेल्थ रन में युवा, डॉक्टर, फार्मासिस्ट और आम नागरिक होंगे शामिल
सम्बंधित ख़बरें
