Tuesday, November 3, 2026
HomeखेलकूदUS के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी...

US के मैरिलैंड में इंदौर का जलवा, एंड्योरेंस एथलीट-उद्यमी अभिनंदन ने पूरी की फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन

इंदौर। Abhinandan Gupta Ironman इंदौर के एंड्योरेंस एथलीट और उद्यमी अभिनंदन गुप्ता ने अमेरिका के मैरीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 15 घंटे 8 मिनट के चिप टाइम के साथ 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी दौड़ की चुनौती पूरी की।

गौरतलब है कि यह अभिनंदन का पहला फुल-डिस्टेंस आयरनमैन था। उन्होंने कई महीनों की कठिन ट्रेनिंग, अनुशासन और लगातार एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने इस चुनौती को पूरा किया। ट्रायथलॉन के दौरान तीनों चरणों में शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की कड़ी परीक्षा होती है। खासतौर पर 180 किमी साइक्लिंग के बाद 42.2 किमी की मैराथन पूरी करना प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती होती है।

बता दें, अभिनंदन पिछले कुछ वर्षों से ट्रायथलॉन, मैराथन और अल्ट्रा-एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में सक्रिय हैं। उन्होंने इससे पहले कई 70.3 आयरनमैन रेस और अन्य एंड्योरेंस इवेंट्स में भी हिस्सा लिया है। मैरीलैंड आयरनमैन पूरा करना उनके एंड्योरेंस स्पोर्ट्स सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने यह संदेश भी दिया कि लंबे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतरता, अनुशासन और मानसिक मजबूती सबसे महत्वपूर्ण हैं। अभिनंदन की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और इंदौर के खेल समुदाय ने उन्हें बधाई दी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट