Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP News: देर रात मोहन-हेमंत के बीच गुप्तवार्ता... सियासी गलियारों में एक...

MP News: देर रात मोहन-हेमंत के बीच गुप्तवार्ता… सियासी गलियारों में एक बार फिर छिड़ी बहस

‘सेवा-संकल्प अभियान’ का दिया हवाला

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भोपाल में देर रात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस पहुंचकर गोपनीय चर्चा की। करीब एक घंटे चली मुलाकात के दौरान बंद कमरे में बातचीत हुई। जिसकी एक तस्वीर हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर साझा की। हालांकि इस मुलाकात को बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों के जोड़कर दिखाया गया, लेकिन फिर भी सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हेमंत खंडेलवाल ने बताया मुलाकात का कारण
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मुलाकात का फोटो पोस्ट करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने लिखा कि भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के आगामी कार्यक्रमों व उनकी रूप रेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की। करीब 60 मिनट चली बातचीत को लेकर जानकार बता रहे हैं कि अन्य ताजा सियासी हालातों को लेकर चर्चा हुई होगी, चूंकि एक वरिष्ठ मंत्री का बयान दिनभर चर्चा का विषय बना रहा था।

Breaking News: रीवा में 22.3 फीसदी युवा न पढ़ाई में, न रोजगार में, न ट्रेनिंग में… सर्वे में सामने आई स्थिति

एक दिन बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया खेद प्रकट
इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी पार्षद संध्या यादव को लेकर अशोभनीय बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि वर्तमान में उनका चौड़ाई बहुत बढ़ गई है, जिसकी तत्काल कांग्रेस ने आलोचना करते हुए, उनके इस्तीफे की मांग कर दी, जबकि बीजेपी पार्षद ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को मालवी भाषा के अनुसार किसी भी तरह का अशोभनीय नहीं माना। फिर उसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो जारी कर बयान पर खेद प्रकट कर दिया था।

नितीन नवीन से प्रहलाद-गोपाल की मुलाकात
बीजेपी में पिछले कुछ दिनों के एक सियासी घटनाक्रम को भी महत्वपूर्ण माना गया, जब दिल्ली में मंत्री प्रहलाद पटेल और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की, उसके फोटो भी सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर ले गए। जानकारों के मुताबिक उस विषय पर भी दोनों के बीच चर्चा होना लाजिमी माना जा रहा है। उसके साथ ही अगले प्रदेश मीडिया प्रभारी के नाम को लेकर दोनों के बीच मंथन की बात कही जा रही है।

BJP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बचाव में उतरी पार्षद संध्या यादव… बोलीं- विजयवर्गीय पितातुल्य

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट