Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBig News: बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बड़ा दावा... कहा - पूरे...

Big News: बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बड़ा दावा… कहा – पूरे साल में गरबे के दौरान विधर्मियों के साथ चली जाती थीं 4.5 लाख लड़कियां

गरबा में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर उषा ठाकुर का बयान

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता उषा ठाकुर ने गरबा आयोजनों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि गरबा आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लड़कियां विधर्मियों के साथ चली जाती हैं और इसका असर जनसांख्यिकी पर पड़ता है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई आधिकारिक आंकड़ा या स्रोत प्रस्तुत नहीं किया है।

गरबा पंडालों को लेकर दावा
गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि विभिन्न संगठनों ने यह संकल्प लिया है कि जो लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते, उन्हें गरबा पंडालों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तिलक और कलावा लगाकर पंडालों में प्रवेश करते हैं और बेटियों को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं।

4.5 लाख लड़कियों का दावा, आंकड़े का स्रोत नहीं बताया
उषा ठाकुर ने अपने बयान में दावा किया कि पूरे वर्ष में गरबा आयोजनों के दौरान करीब 4.5 लाख लड़कियां विधर्मियों के साथ चली जाती थीं। उन्होंने आगे दावा किया कि ये वयस्क लड़कियां अगले वर्ष एक बच्चे को जन्म देती हैं और इस तरह उनके अनुसार हर साल करीब 9 लाख की दर से जनसांख्यिकी पर असर पड़ता है। इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई सर्वे, सरकारी रिपोर्ट या अन्य प्रमाणिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया। इससे पहले भी 2014 में उषा ठाकुर द्वारा गरबा आयोजनों के दौरान करीब चार लाख लड़कियों के धर्मांतरण का दावा किया था। उस समय भी उपलब्ध रिपोर्टों में इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया गया था।

Rahul Ganghi Daura: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेसियों में नाराजगी… ब्लॉक अध्यक्षों ने की बंद कमरे में बैठक

गरबा को शक्ति की साधना का पर्व बताया
उषा ठाकुर ने गरबा आयोजनों के बदलते स्वरूप पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि गरबा शक्ति की साधना से जुड़ा पर्व है, लेकिन व्यावसायिक आयोजनों के कारण इसका मूल स्वरूप बदल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गरबा आयोजन ड्रेस, आभूषण और टैटू के प्रदर्शन तक सीमित होते जा रहे हैं।

मातृशक्ति से की अपील
बीजेपी विधायक के मुताबिक नवरात्रि का उद्देश्य मातृशक्ति की साधना, व्यक्तित्व विकास और धर्म-संस्कृति के प्रति जागरूकता से जुड़ा होना चाहिए। गरबा आयोजनों में पहनावे और आयोजन के स्वरूप को लेकर उषा ठाकुर पहले भी बयान दे चुकी हैं। सितंबर 2025 में उन्होंने गरबा पंडालों में कपड़ों, फिल्मी गानों और टैटू को लेकर आपत्ति जताई थी और बेटियों के माता-पिता से नवरात्रि के धार्मिक पक्ष पर ध्यान देने की अपील की थी।

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भी साधा निशाना
उषा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में हुए गीत-संगीत को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नैतिकता, राष्ट्रवाद और कर्तव्यनिष्ठा जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुत डांस को लेकर आपत्ति जताई और इसे कांग्रेस की कार्यशैली से जोड़कर टिप्पणी की।

MP News: देर रात मोहन-हेमंत के बीच गुप्तवार्ता… सियासी गलियारों में एक बार फिर छिड़ी बहस

पीएम मोदी की मिमिक्री पर जताई आपत्ति
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने को लेकर भी उषा ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब मुद्दों में दम नहीं होता तो मिमिक्री करने वालों को बुलाने की जरूरत पड़ती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण की मिमिक्री के दौरान ‘मां’ शब्द के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई। ठाकुर ने कहा कि ‘मां’ एक पवित्र शब्द है और इसे मंच पर मजाक का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद जिम्मेदार नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसी घटनाएं उनके संस्कारों को दर्शाती हैं।

मां शारदा की नगरी मैहर में युवक की हत्या के बाद तनाव… घरों के बाहर लिखा – ‘घर बिकाऊ है’ का संदेश

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट