Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशसरजो हॉस्पिटल समेत 2 क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा...

सरजो हॉस्पिटल समेत 2 क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

चाकघाट/त्यौंथर। Saroj Hospital in Chakghat Rewa चाकघाट क्षेत्र में निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। शिकायतों के आधार पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पंजीकरण) के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सरजो हॉस्पिटल, चंदन क्लीनिक और आशा क्लीनिक को सील किए जाने की कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरजो हॉस्पिटल चाकघाट बॉर्डर, नारीवारी, प्रयागराज के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मंगलवार 22 सितंबर को मौके पर पहुंचकर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। विभागीय विज्ञप्ति में बताया गया है कि शिकायत से संबंधित कुछ सूचनाएं सही पाए जाने के बाद हॉस्पिटल का पंजीकरण निलंबित करते हुए उसे सील कर दिया गया।

बिना पंजीकरण संचालित मिला चंदन क्लीनिक

निरीक्षण के दौरान सरजो हॉस्पिटल के समीप संचालित चंदन क्लीनिक की भी जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को भी सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के संचालन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि बिना पंजीकरण अथवा निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर विभाग की निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट