Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबेंगलुरु में निवेशकों से MP को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव, 20...

बेंगलुरु में निवेशकों से MP को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव, 20 हजार को मिलेगा रोजगार

भोपाल/बेंगलुरु। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 सितंबर को बेंगलुरु में उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन संवाद किया। इस संवाद में ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) को लेकर अहम चर्चा हुई। इस बैठक में राज्य सरकार को 1200 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस निवेश से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने के रास्ते खुल जाएंगे। बैठक में चिप डिजाइन, ड्रोन तकनीक, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

MP को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि बेंगलुरु में ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर निवेशकों की ओर से काफी अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ग्वालियर में विकसित किए गए इस जोन में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही आ चुका है। अब करीब 1,200 करोड़ से अधिक रुपये के नए निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।

टीएमजेड के सेकंड फेज की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की उपलब्ध भूमि लगभग पूरी होने वाली है। ऐसे में अब हमें इसके सेकंड फेज की शुरुआत करनी होगी। अगले एक-दो महीने में फेज-2 का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से लगभग 20 हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट