Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल: बैरागढ़ की तीन कपड़ा दुकानों और एक फ्लैट में आग, लाखों...

भोपाल: बैरागढ़ की तीन कपड़ा दुकानों और एक फ्लैट में आग, लाखों का नुकसान

भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण आग लगने से तीन कपड़ा दुकानें और एक फ्लैट जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपए का कपड़ा जल गया और फ्लैट में रखा गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही बैरागढ़, फतेहगढ़, गांधीनगर और अन्य फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

इस आगजनी से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट