Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: सीएम डॉ. मोहन यादव अलर्ट... करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों...

Breaking News: सीएम डॉ. मोहन यादव अलर्ट… करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की समीक्षा

इन विभागों पर रहेगा फोकस

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मंत्रालय पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री करीब 2 से ढाई घंटे मंत्रालय में रहकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सरकार की योजनाओं की प्रगति, विभागीय कार्यों और आगामी प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री की आज की समीक्षा बैठक में करीब सात विभागों को शामिल किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की प्रगति और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।

इन विभागों की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिन विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे, उनमें प्रमुख रूप से

स्कूल शिक्षा विभाग
राजस्व विभाग
उच्च शिक्षा विभाग
महिला एवं बाल विकास विभाग
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
नगरीय विकास एवं आवास विभाग
सामान्य प्रशासन विभाग

योजनाओं की प्रगति पर रहेगी नजर
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विभागों की प्रमुख योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही लंबित कार्यों, विभागीय लक्ष्यों और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है। ग्रामीण और शहरी विकास से जुड़े विभागों के साथ शिक्षा, राजस्व तथा महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी समीक्षा के एजेंडे में हैं। ऐसे में अधिकारियों की ओर से विभागवार प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के मंत्रालय पहुंचने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों में भी बैठक को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। करीब ढाई घंटे चलने वाली इस समीक्षा के बाद सरकार की आगामी प्राथमिकताओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्देश सामने आने की संभावना है।

Datia News: दतिया में बीजेपी का बड़ा एक्शन… बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की बड़ी नियुक्ति!

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट