Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशदेपालपुर तहसील के आदिवासी परिवारों की जमीन को लेकर उमंग सिंघार ने...

देपालपुर तहसील के आदिवासी परिवारों की जमीन को लेकर उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार Umang Singhar letter ने इंदौर जिले के देपालपुर तहसील Depalpur Tehsil अंतर्गत ग्राम काली बिल्लौद के आदिवासी कृषक परिवारों की भूमि और उनके पुनर्वास एवं मुआवजे से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम काली बिल्लौद के आदिवासी कृषक परिवार विगत लगभग 70-80 वर्षों से संबंधित भूमि पर काबिज होकर खेती करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, यह भूमि वन अधिकार के तहत पट्टे पर दी गई थी।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि उक्त भूमि को मध्यप्रदेश औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के अंतर्गत उद्योग विभाग को आवंटित किए जाने से प्रभावित आदिवासी कृषक परिवारों के सामने आजीविका और भविष्य को लेकर गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि प्रभावित आदिवासी कृषक परिवारों की स्थिति को संवेदनशीलता से देखते हुए उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा, आवश्यक सुविधाएं तथा वैकल्पिक भूमि/भूमि की व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पिछले दिनों देपालपुर के बेटमा पहुंचकर प्रभावित आदिवासी कृषक परिवारों से मिले थे और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से जाना था। ग्रामीणों से चर्चा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने का अनुरोध किया है।

Umang Singhar wrote letter to Chief Minister
Umang Singhar wrote letter to Chief Minister
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट