Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBJP News: बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी की नियुक्ति... जाानिये...

BJP News: बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी की नियुक्ति… जाानिये क्या बोले हेमंत खंडेलवाल!

महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय के दायित्व में बदलाव

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में बदलाव के बाद मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी मिला है। पार्टी ने बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश का नया प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोनों नेताओं का स्वागत किया है।

नए प्रभारी, सह प्रभारी का अभिनंदन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन में जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मध्यप्रदेश के लिए बिप्लब देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से दोनों नेताओं का स्वागत और अभिनंदन किया।

राहुल गांधी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र… ओबीसी आरक्षण समेत छात्रों का उठाया मुद्दा!

महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय के योगदान का उल्लेख
हेमंत खंडेलवाल ने इससे पहले मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे महेंद्र सिंह और सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं को लगातार संगठनात्मक मार्गदर्शन मिलता रहा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से वे महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

नए प्रभारी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने पर जोर
हेमंत खंडेलवाल ने उम्मीद जताई कि बिप्लब देब के नेतृत्व और रेखा वर्मा के सहयोग से मध्यप्रदेश भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता नए प्रभारी और सह-प्रभारी के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। भाजपा में प्रदेश प्रभारी की भूमिका संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में मध्यप्रदेश में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर भी नए सिरे से काम होने की संभावना है।

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 48 घंटे में 600 अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट