Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशखुशखबरी! सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 212.57 करोड़ रुपये...

खुशखबरी! सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 212.57 करोड़ रुपये किये ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में ₹212.57 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किये। सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि
नगर कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र को थाने में परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय आवास और खाद आदि के भंडारण के लिए सरकारी गोदाम के निर्माण की अनुमति एवं आवश्यक राशि स्वीकृत की जाती है। पुलिस बल के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा कुल 85,000 नए पदों पर भर्ती का कार्य किया जा रहा है। एमएसएमई के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर देश के राज्यों में सबसे कम है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लैपटॉप, साइकिल और किताबों के साथ स्कूटी भी प्रदान कर रही है, ताकि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकें।

कांग्रेस पर मोहन यादव ने साधा निशाना

देवास में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने वर्षों तक इस क्षेत्र को प्यासा रखा। खेत सूखे रहे और लोग गरीब होते गए। भाजपा के मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती जी, स्वर्गीय बाबूलाल गौर जी एवं शिवराज सिंह चौहान के साथ हमारी सरकार में लगातार ₹65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। अब किसान भाई – बहन वर्ष में दो से तीन फसल आसानी से ले सकते हैं। वर्ष 2002-03 तक गेहूं ₹300 – ₹400 प्रति क्विंटल बिकता था, मुझे गर्व है कि हमारी सरकार में ₹2625 प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है।

मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के साथ आवागमन की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए सड़क परिवहन निगम की बसें तीन स्तरों पर संचालित की जाएंगी। नगरीय क्षेत्रों में, प्रदेश के भीतर विभिन्न मार्गों पर तथा अंतरराज्यीय मार्गों पर। इससे प्रदेश के यात्रियों को आवागमन की बेहतर और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट