Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनगर निगम परिषद को मिले 7 नए एल्डरमैन, शपथ के साथ शुरू...

नगर निगम परिषद को मिले 7 नए एल्डरमैन, शपथ के साथ शुरू हुई जिम्मेदारी

खबर डिजिटल कटनी-– नगर पालिक निगम कटनी की परिषद में सात नवनियुक्त एल्डरमैन की औपचारिक एंट्री हो गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही अब ये सदस्य नगर निगम परिषद में अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 17(ख)(1) के तहत शासन द्वारा मनोनीत अभिषेक शर्मा, अम्बरीष वर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, नरेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, शोभा कुरील और वेंकटेश मिश्रा ने विधिवत शपथ ली। इनका मनोनयन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 21 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से किया गया था।समारोह में विधायक मुड़वारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, समाजसेवी और नवनियुक्त एल्डरमैन के परिजन मौजूद रहे।विकास में निभाएंगे भूमिकानवनियुक्त एल्डरमैन अब नगर निगम परिषद की कार्यवाही में भाग लेते हुए शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े विषयों में अपनी निर्धारित भूमिका निभाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के समापन पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से निगम परिवार और मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य मिलकर कटनी के विकास को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट