Wednesday, November 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर में बारिश और बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस अलर्ट... गणेश विसर्जन...

सुल्तानपुर में बारिश और बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस अलर्ट… गणेश विसर्जन से पहले जारी की एडवाइजरी

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

सुल्तानपुर/खबर डिजिटल/ जिले में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश और गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। धम्मौर थाना पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने और खुद के साथ परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। वहीं, गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए सुलतानपुर पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए हैं।

धम्मौर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
धम्मौर थाना प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों को जलभराव वाले रास्तों और जोखिम वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। बारिश के दौरान आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से भारी बारिश का अनुमान
मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 24 से 27 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। सुलतानपुर के लिए जारी दिनवार पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर को जिले में भारी बारिश की संभावना अधिक है। इसके साथ मेघगर्जन और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है। 26 सितंबर को भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि 27 सितंबर को मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से बदला मौसम, 20 शहरों में बारिश और 13 जिलों में आफत का अलर्ट

गोमती नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर पुलिस की एडवाइजरी
25 सितंबर 2026 को सुलतानपुर पुलिस ने गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक लगातार बारिश के कारण गोमती नदी सहित अन्य नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई स्थानों पर जलप्रवाह तेज है और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

विसर्जन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थलों या कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही करें।
गहरे पानी, तेज धारा और प्रतिबंधित या असुरक्षित घाटों पर जाने से बचें।
बच्चों, बुजुर्गों और गैर-तैराकों को पानी के पास न जाने दें।
विसर्जन स्थल पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों के निर्देशों का पालन करें।
जुलूस के दौरान निर्धारित रूट, समय और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।
किसी व्यक्ति के डूबने या लापता होने की स्थिति में तत्काल पुलिस या राहत कर्मियों को सूचना दें।
बिना प्रशिक्षण के स्वयं नदी में उतरकर बचाव का प्रयास न करें।
वाहनों को नदी या जलाशय के किनारे तक न ले जाएं।

प्रशासन का सहयोग करने की अपील
सुलतानपुर पुलिस ने गणेश पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन करने तथा बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम न लेने की अपील की है।

अब कर्ज के बोझ में नहीं दबेगा किसान! यूपी में खेती के लिए मिलेगा सबसे सस्ता लोन, जानिए पात्रता

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट