Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशएल्डरमैन नियुक्ति के सम्मान समारोह में नपा सीएमओ की गैरमौजूदगी पर सवाल

एल्डरमैन नियुक्ति के सम्मान समारोह में नपा सीएमओ की गैरमौजूदगी पर सवाल

चंदेरी – नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल द्वारा नगर पालिका परिषदों में नामित पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को नगर पालिका परिषद चंदेरी परिसर में नवनियुक्त एल्डरमैन के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा की गैरमौजूदगी ने आयोजन के साथ-साथ नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए।

विभाग द्वारा जारी आदेश में नगर पालिका परिषदों में नामित पार्षदों को मनोनीत किए जाने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया इसी क्रम में चंदेरी नगर पालिका में भी नामित पार्षदों की नियुक्ति के बाद उनके स्वागत एवं सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर पालिका परिषद चंदेरी द्वारा जारी सूचना-पत्र में 25 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे नगर पालिका परिषद परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना दी गई थी। जनप्रतिनिधियों को बाकायदा कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहभागिता करने के लिए आमंत्रित किया गया।

12 बजे तक कार्यालय में मौजूद, कार्यक्रम में नदारद

खबर डिजिटल को मिली जानकारी अनुसार सीएमओ प्रदीप शर्मा दोपहर 12 बजे तक नगर पालिका कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन कार्यक्रम के निर्धारित समय दोपहर 1 बजे वे समारोह में नजर नहीं आए। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच उनकी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और संबोधन की गतिविधियां दिखाई जारी रही जबकि सीएमओ

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट