रीवा/अरविन्द तिवारी/ गुढ़ के ग्राम पटोता में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब एक ग्रामीण ने कलेक्टर के सामने भावुक होकर अपनी समस्या रखी। ग्रामीण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बावजूद उसके आवास पर तहसीलदार की ओर से स्टे लगाए जाने के बाद वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है।
शिकायत सुनते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसीलदार अरुण यादव से मामले की जानकारी ली। जवाब से नाराज कलेक्टर ने मौके पर ही तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन विश्वास अभियान में ग्रामीणों की शिकायतों के बीच कलेक्टर के सख्त तेवर ने अधिकारियों को जवाबदेही का संदेश दिया। अब देखना होगा कि ग्रामीण की शिकायत और अन्य राजस्व मामलों का निराकरण कितनी तेजी से होता है।
