Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP News: भोपाल में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर...

MP News: भोपाल में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से केंद्रीय निर्वाचन आयोग, अरेरा हिल्स, भोपाल तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विशाल पैदल मार्च एवं निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

विशाल पैदल मार्च कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी, सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्तगण 5 न. स्टॉप पेट्रोल टैंक के सामने चौकी के पास सुबह 10:30 बजे एकत्रित होकर पी सी सी पहुंचेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट