Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशRailway Alert News: 'अर्नब' तूफान के चलते 66 ट्रेनों पर पड़ा असर,...

Railway Alert News: ‘अर्नब’ तूफान के चलते 66 ट्रेनों पर पड़ा असर, यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

चक्रवात ‘अर्नब’ की वजह से हुई भीषण बारिश ने ओडिशा के गंजाम जिले में भारी तबाही मचाई है. बारिश के बाद उफान पर आई बहुदा नदी का पानी जब दो रेलवे पुलों के पास खतरे के निशान को पार कर गया, तो सुरक्षा के लिहाज से बृहस्पतिवार को हावड़ा-चेन्नई रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन 36 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 30 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 8 अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया या उनके समय में फेरबदल किया गया.

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने जहां 24 ट्रेनें रद्द कीं और 22 का रास्ता बदला, वहीं साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) ने 12 ट्रेनें रद्द कीं और 8 ट्रेनों को डायवर्ट किया. रद्द की गई मुख्य गाड़ियों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी और सिकंदराबाद जाने वाली विशाखा एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा शालीमार-मंगलुरु विवेक एक्सप्रेस, शालीमार-वास्को डि गामा एक्सप्रेस और हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.

रेलवे अफसरों का कहना है कि चक्रवात के प्रभाव से गंजाम जिले में रिकॉर्ड 550 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे बहुदा नदी पर बना बाघलाटी बांध लबालब हो गया. बांध से पानी छूटने के बाद इच्छापुरम और जाधुपुडी के बीच स्थित रेलवे पुलों के पास जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया. फिलहाल रेलवे की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पानी घटने के बाद ट्रैक को सुरक्षित पाए जाने पर ही ट्रेन सेवाएं दोबारा बहाल की जाएंगी.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट