केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का भोपाल एम्स में निधन- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 30 अक्टूबर की सुबह उपचार के दौरान भोपाल एम्स में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार काशी बाई का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे ग्राम जैत, सीहोर में किया जाएगा। इसके पहले स्वर्गीय काशी बाई का पार्थिव शरीर , अंतिम दर्शन हेतु निवास 9 बी, साकेत नगर भोपाल में सुबह 11 से 12 बजे तक रहेगा तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु ग्राम जैत के लिए प्रस्थान करेंगे ।
पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की राशि आज किसानों के खाते में आने वाला है। इस कार्यक्रम में पहले शिवराज सिंह चौहान को रायसेन मध्यप्रदेश से शामिल होना था, लेकिन शिवराज की माता के निधन के कारण अब शिवराज सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसी जानकारी मिली है।
बतादें कि आज गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे ट्रांसफर करेंगे।
